Live

पिस्टल के बल पर लड़की का अपहरण

फायरिंग कर अपराधी फरार, इलाके में दहशत

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है समस्तीपुर से जहां बेखौफ अपराधियों ने पिस्टल के बलपर नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर लिया है। कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दिया है। वहीँ अब बेटी की सलामती को लेकर परिजन लगा रहे थाने का चक्कर ।

मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा के हारसिंगपुर वार्ड 1 जहां दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों ने पिस्टल की नोंक पर नाबालिग लड़की को उसके घर से उठा लिया । भागने के दौरान अपराधियों ने दहशत फ़ैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की है।

वहीँ घटना के संबंध में परिजन ने बताया है कि बाइक सवार दो की संख्या में अपराधी घर में घुसे और पिस्टल की नोक पर उनकी लड़की को घर से अगवा कर फरार हो गए। मौके से भागने के दौरान दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी किया।

घटना की सूचना देने के बावजूद स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। वंही इस मामले पर पुलिस के कोई भी अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे है ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें