Live

कट्टा लहराकर थाने के अंदर घुसा शख्स

पुलिसकर्मियों में मची अफरा तफरी, जानें फिर क्या हुआ

A
ASHISH KUMARलेखक

जहानाबाद : खबर है जहानाबाद से जहां मंगलवार की दोपहर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब देसी कट्टा लेकर पांच युवक नगर थाने में आ धमके। युवक के हाथ में देसी कट्टा देख ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए और इधर उधर भागने लगे। वहीँ जब मामला सामने आया तो सबने राहत की सांस ली।

मामला जहानाबाद नगर थाना का बताया जा रहा है जहां पांचों युवक गांव में मारपीट के दौरान छीना गया देसी कट्टा को पुलिस के समक्ष जमा करने पहुंचे थे,कट्टा लेकर थाने पहुंचे उन युवकों ने बताया कि मखदुमपुर थानां क्षेत्र के किशुनपुर गांव में दो पक्षो के बीच मे किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी और मारपीट के दौरान इन युवकों के द्वारा दूसरे पक्ष से कट्टा छीन लिया था,जिसे जमा करने के लिये पहुँचे थे। लेकिन थाने के अंदर युवक को हाथ में कट्टा लिए आता देख पुलिस कर्मी भी हिजरां रह गए।

वहीं पुलिस कट्टा लेकर पहुंचे युवकों से पूछताछ करते हुए घटना को लेकर जानकारी जुटा रही है इन युवकों के द्वारा अपने क्षेत्र के थाने में जाने के बजाय नगर थाना में क्यों पहुंचे या फिर इसके पीछे किसी को फंसाने की साजिश तो नहीं की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि इस देसी कट्टा के सही मालिक तक पहुंचा जा सके और अवैध हथियार रखने वाले वयक्ति को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई किया जा सके ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें