आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई
कुख्यात अपराधी पिंटू कुमार गिरफ्तार
PATNA- आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पिंटू कुमार कई कॉमर्स कंपनी जैसे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील के वेबसाइट का क्रोन बना लेता था और उसका प्रयोग कर आम जनता के मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त कर अमेजन फ्लिपकार्ट सहित अन्य ई-कॉमर्स कंपनी का फर्जी अकाउंट बना लेता था। इतना ही नहीं फर्जी अकाउंट से ऑर्डर कर कैशबैक भी भेज देता था। कहा जा रहा है कि कंपनी को लगातार चुना लग रहा था।
साथ ही आम लोगों से लगातार साइबर फ्रॉड कर रहा था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पिंटू कुमार के पास से 14 मोबाइल, 19 सिम कार्ड, एक पासबुक, दो डेबिट कार्ड और पांच चेक बुक बरामद किए गए हैं। पिंटू कुमार के अकाउंट की जानकारी की जा रही है और उसे फ्रीज करने की कार्रवाई की जा रही है। पिंटू कुमार बिहार का एक बड़ा साइबर अपराधी है।
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।