Hindi News / जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग 6 में नामांकन के लिए सरकारी स्कूलों की...

फर्जी टीसी पर होगी एफआईआर : जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग 6 में नामांकन के लिए सरकारी स्कूलों की 75 बच्चों का पाया गया फर्जी टीसी

Edited By:  |
Reported By:
pharjee tici per hogi afaaiaar

कोडरमा: कोडरमा के जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए सरकारी स्कूलों की फर्जी टीसी के इस्तेमाल करने की बात सामने आई है. जवाहर नवोदय विद्यालय में क्लास 6 में नामांकन के लिए जो फॉर्म दाखिल किए गए थे उनमें 75 बच्चों का टीसी फर्जी पाया गया और यह फर्जी टीसी 8 सरकारी स्कूलों की ओर से जारी होने की बात सामने आई है.

आरोप यह है कि निजी कोचिंग संचालक इन 8 स्कूलों के शिक्षकों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से टीसी बनवा कर नवोदय विद्यालय के नामांकन में ऑनलाइन फॉर्म भरने में इस्तेमाल किया गया था. पिछले साल की इसी तरह का फर्जी टीसी के इस्तेमाल का मामला प्रकाश में आने के बाद सरकारी स्कूलों के 7 पारा शिक्षकों को इसमें शामिल होने के बाद हटा दिया गया था. वहीं इस बार भी 75 बच्चों के टीसी फर्जी पाए गए हैं और इसमें सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता.

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि जो भी शिक्षक और सरकारी कर्मचारी इस मामले में दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वह इस मामले में आरोपों में घिरे करौंजिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापक रविंद्र शर्मा ने इस बाबत प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि उनके जाली हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल कर फर्जी टीसी बनाया गया है और इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. लेकिनजिन 32 बच्चों का उनके स्कूल के नाम पर फर्जी टीसी जारी किया गया है उसकी सूची नवोदय स्कूल के प्रबंधन को दे दी गई है.

गौरतलब है कि जिन आठ स्कूलों के नाम फर्जी टीसी जारी करने में इस्तेमाल किये गए हैं उनमें से 7 स्कूलों में प्रधानाध्यापक पारा शिक्षक है , जबकि इसी करौंजिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र शर्मा एकमात्र सरकारी शिक्षक हैं और पहले भी इनका विवादों से नाता रहा है. पिछले साल भी इनके स्कूल से फर्जी टीसी जारी होने की बात सामने आई थी.