Live

BIG BREAKING

PFI का राज्य सचिव रेयाज मारुफ गिरफ्तार, NIA को थी सरगर्मी से तलाश, पुलिस ने यहां दबोचा

P
Prasoon Pandeyलेखक

MOTIHARI :बिहार की मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मोतिहारी पुलिस ने PFI के राज्य सचिव रेयाज मारूफ को धर-दबोचा है। NIA को सरगर्मी से इसकी तलाश थी।


NIA को थी सरगर्मी से तलाश

मोतिहारी पुलिस ने रेयाज मारुफ को चकिया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक से गिरफ्तार किया है। फिलहाल उसे गुप्त जगह पर रखकर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि NIA को सालों से रेयाज मारुफ की तलाश थी।



घर पर भी हो चुकी है छापमारी

विदित है कि इससे पहले भी रेयाज मारुफ की गिरफ्तारी को लेकर NIA ने लगातार दबिश बनायी हुई थी। उसके घर पर भी पहले छापेमारी की गई थी लेकिन हर बार वो चकमा देने में सफल रहा था। सूत्रों की माने तो रेयाज मारुफ चोरी-छिपे अपने घर आता-जाता रहता था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें