Live

पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल की जगह ग्राहकों को मिला पा

लोगों ने जमकर किया हंगामा

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA : पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय स्थित एक पेट्रोल पंप ग्राहकों को तेल के बदले पानी देना का आरोप लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पंप मालिक लोगों को तेल के नाम पर पानी देकर ठक रहे हैं। इस दौरान बाइक चालको ने पेट्रोल पंप पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया।

मामला नगर थाना क्षेत्र के सिया बाबू पेट्रोल पम्प का है। वाहन मालिकों ने बताया कि उन्हें कुछ देर पहले गाड़ी में जो पेट्रोल डाला था उसमें पानी मिला हुआ था और जैसे ही वो लोग पेट्रोल पंप से तेल भराकर थोड़ी दूर आगे बढ़े उनकी गाड़ी बंद हो गयी। जांच के दौरान पेट्रोल टंकी से पानी वाला पेट्रोल निकाला गया।

इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें