Live

सस्ता होगा पेट्रोल—डीजल

कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA-अगर आप 2 पहिया या चार पहिया वाहन चलाते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बताया जाता है कि बहुत जल्द पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी कटौती होने वाली है। तेल कंपनियां एक बार फिर लोगों को राहत देने पर विचार कर सकती है। इसके पीछे का कारण बताया जाता है कि वर्ल्ड मार्केट में कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसका सीधा लाभ भारतीय ग्राहकों को मिल सकता है। आने वाले दिनों में केंद्र की मोदी सरकार और तेल कंपनियां बहुत बड़ा फैसला ले सकती है और दाम में कटौती कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट में चल रही खबरों की मानें तो भारत में 10 से ₹14 तक तेल सस्ते हो सकते हैं। क्योंकि विश्व बाजार में ₹82 डालर तक कच्चे तेल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान समय की बात करें तो दिल्ली में अभी पेट्रोल का रेट ₹96 है। डीजल का रेट ₹89 है। पटना में पेट्रोल की कीमत 107 है। वहीं मुंबई में पेट्रोल ₹94 है। भोपाल में ₹108 और डीजल का ₹93 जयपुर में पेट्रोल का रेट 108 डीजल ₹93 चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹96 डीजल ₹84, रायपुर में पेट्रोल ₹102 और डीजल ₹95 प्रति लीटर है।

बताते चले कि भारत सरकार पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों को निर्धारित करती थी। लेकिन अब यह जिम्मा तेल कंपनियों के उपर छोड़ दिया गया है। हालांकि अधिक महंगाई होने पर केंद्र सरकार तेल कंपनियों से बातचीत करके ग्राहकों को राहत दिलाती रही है।

कई बार तो विधान सभा चुनाव को ध्यान में भी रखकर पेट्रोल—डीजल की कीमतों में कमी की गई है। असम चुनाव से पहले वहां की भाजपा सरकार ने कुछ महिनों के लिए 5 रुपए लीटर पर कटौती की थी। लोगों का कहना है कि गुजरात चुनाव से पहले भी तेल की कीमतों में कटौती संभव है।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें...WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें