Live

पेड़ पर चढ़े शख्स की करंट लगने से मौत

चिरौंजी तोड़ने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आया युवक, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सिमडेगा: खबर है सिमडेगा की जहांबोलबा थाना क्षेत्र के आलिगुड़ पहार टोली गांव में सड़क किनारे चिरौंजी पेड़ पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. युवक पेड़ पर चढ़कर चिरौंजी तोड़ रहा था. इसी क्रम में पेड़ के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार बोलबा थाना क्षेत्र के आलिगुड़ पहार टोली गांव के निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कालेश्वर सिंह की आज सुबह सड़क किनारे पेड़ पर चिरौंजी तोड़ने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. कालेश्वर चिरौंजी के पेड़ पर ही झुलस कर अपना दम तोड़ा. शव पेड़ पर लटका रहा. घटना के बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें