Live

पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

कल रात पार्टी में हुआ शामिल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

A
ASHISH KUMARलेखक

कटिहार में पेड़ के फंदे से लटका युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। वहीँ परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाएं जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के ललिहाई मोहल्ले की है जहाँ पेड़ के फंदे से लटका युवक का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान राहुल पासवान के रूप में हुई है। मृतक के परिजन की माने तो युवक कल रात दोस्तों के साथ एक पार्टी में गया था और अहले सुबह ही उसका शव पेड़ से फंदे से लटका बरामद हुआ है।

जानकारी मिली है की मृतक अभी पढ़ाई कर रहा था । परिजनों ने उसकी हत्या कर पेड़ से शव को लटकाने की बात कही है। वहीँ इस मामले में सहायक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस केस की हर बिंदु की जांच कर रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें