Live

पौधरोपण का आयोजन

पुलिस लाइऩ में आयोजित 73वां वन महोत्सव में मंत्री आलमगीर आलम ने किया पौधरोपण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़: वन विभाग की ओर से पाकुड़ पुलिस लाइऩ में आयोजित 73वां वन महोत्सव में ग्रामीण विकास कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने शनिवार को अपने हाथों से पौधरोपण किया. मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य और जिले के सभी लोगों से अपने अपने घर पर एक एक पौधा लगाने की अपील की.

वन महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि आज वृक्षों की कटाई के कारण प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है. ऐसे समय में सबों को प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक होकर अपने-अपने घर में वृक्षारोपण करना होगा. तभी प्रकृति संरक्षित हो पाएगी और हमसब स्वस्थ और निरोग रह पाएंगे.

आज झारखंड में किस तरह से तेजी से प्रदूषण फैल रहा है. यह हम सभी देख रहे हैं और महसूस कर रहे हैं. इसलिए आज हमलोग यहां संकल्प लें कि हम अपने घर में एक एक पौधा लगाकर प्रकृति को संरक्षित रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. समारोह को डीसी,एसपी,डीएफओएवंडीडीसी ने संबोधित किया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें