पटना छात्र संघ चुनाव में बवाल
विमेंस कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
PATNA- पटना विमेंस कॉलेज के बाहर छात्र संघ चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हो रहा है। छात्र संगठनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों को कुछ संगठनों ने मिठाई का डिब्बा दिया है, जिसे लेकर वह जा रहे थे। तभी दूसरे छात्र संगठन के लोगों ने उसे घेर लिया और उसके हाथ से मिठाई का डिब्बा छीन लिया। इसी बीच जमकर नारेबाजी होने लगी।
देखते ही देखते हंगामा होने लगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले को शंत करवाने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर आक्रोशित छात्र संगठन लगातार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैंं। फिलहाल वहा भारी संख्या में पुलिस फोर्स को भेजा गया है।
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।