पटना STF की बड़ी कार्रवाई
25 हजार का इनामी अपराधी विशाल कुमार सिंह गिरफ्तार
पटना: बिहार STF की विशेष एवं पटना जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी विशाल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. STF के अनुसार,आरोपी पटना जिले के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में दर्ज एक पुराने मामले में वांछित था.
जानकारी के मुताबिक,26 जनवरी 2019 को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना के संबंध में कांड संख्या 36/19, धारा 394 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में विशाल कुमार सिंह की संलिप्तता सामने आई थी.
STF की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को झारखंड क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पटना जिले के विभिन्न थानों में लूट समेत तीन मामले दर्ज होने की जानकारी भी दी गई है.पुलिस के मुताबिक,गिरफ्तार आरोपी की तलाश लंबे समय से थी और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।