Live

पटना-रांची बंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरु

रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लोगों में काफी उत्साह, ट्रेन 1 बजे पहुंचेगी रांची स्टेशन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन आज से शुरु हो गया है. पटना से आज सुबह 6.55 बजे ट्रेन रवाना हुई जो दोपहर 1 बजे रांची जंक्शन पहुंचेगी. इस ट्रेन को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं.

वंदे भारत ट्रेन से पटना से रांची की दूरी महज 6 घंटे में पूरी कर ली जाएगी. यह ट्रेन पूरी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. पहले इस ट्रेन का ट्रायल रन 11 जून को होने वाला था. 10 और 11 जून को झारखंड में नियोजन नीति को लेकर छात्रों ने आंदोलन कर रखा था. इसके तहत झारखंड बंद बुलाया गया था. इसी वजह से 11 जून को होने वाले वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन को रिशिड्यूल कर दिया गया.

आज इसी को लेकर बंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन हो रहा है. इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. पटना से आज सुबह 6.55 बजे इस ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हो गया. ट्रेन गया,जहानाबाद,कोडरमा,बरकाकाना होते हुए रांची पहुंचेगी. बंदे भारत ट्रेन के रांची पहुंचने का समय 1 बजे है. गया में दस मिनट जबकि बरकाकाना में 5 मिनट के लिए ट्रेन का स्टॉपेज रहेगा. फिर यही ट्रेन दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर रांची से रवाना होगी,जो 8 बजकर 25 मिनट पर पटना पहुंचेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें