PHOTO- प्रकाश पर्व को लेकर तैयारी शुरू
सामुदायिक भवन, मालसलामी एवं प्रकाश पुंज भवन का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री
PATNA-पटना में इस साल भी प्रकाश पर्व का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा। जानकारी अनुसार इस साल 27 से 29 दिसंबर के बीच प्रकाश पर्व है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बिहार सरकार की ओर से तैयारियां आरंभ कर दी गई है। इसी बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रकाश पर्व के मद्देनजर पटना सिटी के सामुदायिक भवन, मालसलामी एवं प्रकाश पुंज भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी काम को समय पर कर दिया जाए, ताकि बाहर से आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को प्रकाश पर्व में परेशानी का सामना ना करना पड़े।
बताते चलें कि सिख समुदाय के दसवें महागुरु गुरु गोविंद सिंह का जन्म स्थान पटना है। प्रकाश पर्व के आयोजन पर हर एक साल देश-विदेश से लाखों लोग पटना आते हैं और गुरुद्वारा में मत्था टेकते हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।