पटना में चोरों के हौसले बुलंद
आंगन अपार्टमेंट में एक साथ तीन फ्लैट को बनाया निशाना,ताला काटकर जेवरात और नगद पर हाथ साफ
पटना:राजधानीमें चोरों के हौसले काफी बुलंद है,चोरी की तस्वीर कदमकुआं थाना क्षेत्र से सामने आई है. जगत नारायण रोड स्थित आंगन अपार्टमेंट में चोरों ने एक साथ तीन फ्लैटों को निशाना बनाया.चोरों ने बड़े कटर से एक फ्लैट का ताला काटकर पहले अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगद पर हाथ साफ कर दिया.वहीं,दो अन्य फ्लैटों के ताले काटने की कोशिश की गई, लेकिन चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके.बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में बड़ी चोरी हुई,उसका परिवार उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए गया हुआ था.वारदात के दौरान चोरों ने अपार्टमेंट के दूसरे फ्लैटों के मुख्य दरवाजों को बाहर से लॉक कर दिया,ताकि किसी को चोरी की भनक तक ना लग सके.घटना की जानकारी मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. इधर,पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान में जुटी हुई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।