Hindi News / हॉस्टल के कमरे में मिली 16 वर्षीय सत्यम की लाश,मौके पर पहुंची पुलिस...

पटना : हॉस्टल के कमरे में मिली 16 वर्षीय सत्यम की लाश,मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम

Edited By:  |
patna

पटना: कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल के कमरे में 16 वर्षीय छात्र सत्यम उर्फ उत्कर्ष का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से हड़कंप मच गया. छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था. घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

मृतक के पिता चंद्रशेखर राय ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने राधा कृष्ण बॉयज हॉस्टल के संचालक, व्यवस्थापक और दूसरे रूममेट पर सवाल उठाए हैं। पिता के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11 बजे बेटे से बातचीत हुई थी और उसने किसी तरह की परेशानी नहीं बताई थी. बुधवार सुबह 11:16 बजे उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन आया कि बेटा कमरे में पंखे से लटका हुआ है.

पिता का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था. उनका कहना है कि शव की स्थिति भी संदिग्ध थी और पैर बेड से सटे हुए थे. उन्होंने बताया कि सत्यम उनका इकलौता बेटा था. वे और उनकी पत्नी दोनों शिक्षक हैं. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.