पटना में महिला की गोली मारकर हत्या
प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, अपराधी फरार
पटना के नौबतपुर में एक 25 वर्षीय महिला की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी आ रही है की महिला पटना के एसकेपूरी इलाके की रहने वाली है और उसके पति डॉक्टर हैं।
घटना पटना के नौबतपुर इलाके के शेखपुरा बांध के समीप हुई है। गोली चलने की आवाज सुन कर जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा की एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा है। महिला की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है । देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ वहां इकठ्ठा हो गयी।
ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची नौबतपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में लग गई है। पुलिस ने मौके से गोली और खोखा बरामद किया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।