Live

डॉक्टर की हत्या

पटना से सटे खगौल में डॉक्टर की हत्या से मची सनसनी..

A
Arun Chourasiaलेखक

दानापुर-बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे खगौल का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने प्रेक्टिशनर डॉक्टर मोहम्मद अनवर की गोली मारकर हत्या कर दी है।हत्या की यह वारदात खगौल थाना क्षेत्र के दानापुर रोड की है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर मोहम्मद अनवर दानापुर के भूसौला के रहने वालें हैं और ताराचक मे अपना क्लिनिक चलाते हैं.तारापुर से भूसौला जाने के दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने रोकते हुए दो गोली मार दी..फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया...घायल अनवर को गंभीर अवस्था में सगुना मोड़ स्थित निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है,जहा इलाज के दौरान घायल मोहम्मद अनवर की मौत हो गई है.वारदात की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना के साथ ही दानापुर एएसपी अभिनव धीमान भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की है.एएसपी ने आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की बात कही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें