पटना में दिनदहाड़े खूनी वारदात
बीच सड़क पर मेदांता की नर्स की चाकू मारकर हत्या, मच गई भगदड़
पटना : अभी अभी बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां एक नर्स की चाक़ू घोंप कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की कई गाड़ियां पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बीच सड़क पर निर्मम हत्या से सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात ने मेदांता के नर्स की बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी है। मृतका की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है। जो कि पूर्णिया की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के दौरान इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पटना एएसपी काम्या मिश्रा ने बताया कि मृतक नर्स का नाम सोनी है। वह अस्पताल से हॉस्टल जा रही थी। इस दौरान हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि पहली नजर में यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह अस्पताल से हॉस्टल लौट रही थी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।