Live

पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई

NHAI का CGM घूस लेते अरेस्ट, जानें पूरा मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां NHAI के सीजीएम को रिश्वत लेते हुए CBI ने धर दबोचा है। अधिकारियों ने मौके से 2 और अन्य स्टाफ को भी अरेस्ट किया है। वहीँ जानकारी मिल रही है कि CBI ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है।

CBI ने NHAI के सीजीएम को 5 लाख रूपये रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है। इस दौरान सीजीएम के साथ साथ दो अन्य स्टाफ को रिश्वत के आरोप में अरेस्ट किया है। सीजीएम के 8 अलग-अलग ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की है। इस दौरान अबतक 60 लाख रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें