Live

BIHAR BREAKING NEWS

पटना में 5 लाख रुपये की बड़ी लूट, बेखौफ लुटेरों के तांडव से मचा हड़कंप

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ लुटेरों ने एक शख्स से 5 लाख रुपये लूट लिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


लूट लिए 5 लाख रुपये

लूट की ये पूरी घटना पटना के रुपसपुर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे हुई है, जहां बाइक सवार लुटेरों ने एक शख्स से 5 लाख रुपये लूट लिए हैं। ये पूरी वारदात CCTV में कैद हो गयी है। फिलहाल पुलिस लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गयी है।


पुलिस कर रही है छापेमारी

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर लुटेरों की शिनाख्त कर रही है और अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गयी है और ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें