बाल—बाल बचे सिटी SP ओर DSP
छापेमारी करने गई पुलिस पर बालू माफिया ने किया फायरिंग, 3 गिरफ्तार
PATNA- राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पटना पुलिस के सिटी एसपी और डीएसपी बाल बाल बच गए हैं। उनके उपर छापेमारी के दौरान जमकर फायरिंग की गई है। ताजा अपडेट के अनुसार पटना के मनेर में बालू माफियाओं के ठिकाने पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी।
इसी दौरान पुलिस वालों पर जमकर फायरिंग होने लगी। सिटी एसपी—डीएसपी को जमकर निशाना बनाया गया। पुलिस वालों ने तीन महिला को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि गोली चलाने वालों के साथ इन महिलाओं का गहरा नाता है। कहा जा रहा है कि भारी संख्या में पुलिस फोर्स अभी भी बालू माफिया के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।