Hindi News / स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तैयारी पूरी

पटना के गांधी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल : स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तैयारी पूरी

Edited By:  |
patna k gandhi maidan mein full dress reharsal

पटना: ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गुरूवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.करीब डेढ़ घंटे चले रिहर्सल में प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री के कारकेड की एंट्री से लेकर मंच तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया दोहराई गई. इस दौरान झंडोत्तोलन, परेड और परेड निरीक्षण का भी अभ्यास कराया गया. जिला प्रशासन ने आम लोगों के बैठने, प्रवेश और सुरक्षा जांच की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया. गांधी मैदान में मेडिकल सेवा समेत अन्य तैयारियों को भी परखा गया.रिहर्सल की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ की गई. पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने सुरक्षा इंतजाम पूरे होने की जानकारी दी. बता दें कि गांधी मैदान और आस-पास के इलाकों में CCTV, ड्रोन और सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों से निगरानी होगी. संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी कर स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है.