Live

पटना जंक्शन पर महिला चोर गिरोह का खुलासा

8 आरोपी गिरफ्तार,मोबाइल और आभूषण बरामद,यात्रियों को बनाया जाता था निशाना

A
archana singhलेखक

पटना: पटना जंक्शन पर यात्रियों के मोबाइल, बैग और आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरोह का रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है. टीम ने पटना जंक्शन से 8 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से चोरी का एक स्मार्ट फोन, चांदी की चेन, हनुमान जी के दो लॉकेट, मां दुर्गा का एक लॉकेट और चांदी की तीन बिछिया बरामद की गई हैं.

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि महिलाएं संगठित तरीके से ट्रेनों और रेलवे परिसरों में सक्रिय थी. भीड़-भाड़ वाले कोच, ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान गेट पर होने वाली धक्का-मुक्की और सो रहे यात्रियों को निशाना बनाया जाता था. यात्रियों की असावधानी का फायदा उठाकर मोबाइल, बैग, लगेज, लैपटॉप, चेन, लॉकेट और अन्य कीमती सामान चोरी करने के बाद वे ट्रेन से उतरकर फरार हो जाती थी.

प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और चार्जिंग प्वाइंट भी इनके निशाने पर रहते थे.चार्जिंग में लगे मोबाइल और यात्रियों की जेब से सामान चोरी करने के आरोप भी सामने आए हैं.

RPF पटना पोस्ट के इंस्पेक्टर साकेत कुमार ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी उम्र, लिंग या वेशभूषा में हो सकता है. यात्रियों को मोबाइल और कीमती सामान संभालकर रखना चाहिए और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत RPF या GRP को देनी चाहिए.

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की पूजा देवी,किरण देवी, शीला देवी, रागणी देवी, चिडई देवी, अंजोरी देवी और शिवाणी कुमारी शामिल हैं. वहीं,आठवीं आरोपी जमुना देवी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की रहने वाली बताई गई है.

बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें