Live

पटना : BJP-JDU दफ्तर में लगा ताला

RJD आफिस में भी सन्नाटा

D
DESKलेखक

PATNA: दुर्गा पूजा का रंग चढ़ने के साथ ही पटना में राजनीतिक दलों के दफ्तर में भी दुर्गा पूजा का रंग चढ़ गया है 2 दिनों के लिए सभी राजनीतिक दलों के दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। दफ्तर के अंदर और बाहर बिल्कुल सन्नाटा है ना तो कोई राजनेता है ना कोई कार्यकर्ता गेट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

आज और कल यानि महानवमी और दशहरा में राजनीतिक दलों के सभी दफ्तर बंद रहेंगे। सभी तरह के कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। भाजपा का 'सहयोग कार्यक्रम' और जनता दल यू के ऑफिस में 'कार्यकर्ता जनता दरबार' भी फिलहाल बंद है।

इधर आरजेडी आफिस में दुर्गा पूजा की खुमारी दिख रही है। पार्टी कार्यालय का गेट भले ही खुला है लेकिन कार्यकर्ता नदारद हैं। चारों तरफ सन्नाटा पसरा दिख रहा है। सभी नेता और कार्यकर्ता पूजा-पाठ में व्यस्त हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें