Live

एक्शन में इनकम टैक्स

बिहार सरकार के मंत्री समीर महासेठ के रिश्तेदार के घर पर छापेमारी

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA - पटना इनकम टैक्स छापेमारी को लेकर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सुबह से राजधानी पटना के बोरिंग रोड एवं पाटलिपुत्रा सहित कई ठिकानों पर एक साथ इनकम टैक्स की छापेमारी की जा रही है।

ताजा अपडेट के अनुसार उद्योग मंत्री समीर महासेठ के रिश्तेदार, जो रियल एस्टेट का बिजनेस करते हैं, उनके कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। पूरा मामला इनकम टैक्स चोरी का बताया जा रहा है। इस मामले में जो बाते सामने आ रही है इसके अनुसार समीर महासेठ के वो बहुत ही निकटतम रिश्तेदार हैं। सभी लोग एक साथ रहते हैं। पटना के सोन भवन में साकार कंस्ट्रक्शन लिमिटेड में यह छापेमारी की जा रही है। देखें वीडियो


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें