Live

पटना हाईकोर्ट के CJ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल और अहसानउद्दीन अमानुल्लाह बन सकते हैं सुप्रीम कोर्ट के जज, कॉलेजियम ने की अनुशंसा

G
GYAN SINGHलेखक

एंकर-पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस अहसानउद्दीन अमानुल्लाह सुप्रीम कोर्ट के जज बन सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने इन दोनों के नाम की अनुशंसा की है. अब सरकार की ओर मुहर लगना बाकी है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की बैठक में पांच जजों की बहाली की अनुशंसा की है.

जिन पांच जजों के नाम अनुशंसा की गयी है उनमें राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मित्तल, पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल, मणिपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पी वी संजय कुमार, पटना हाईकोर्ट के जज जस्टिस अहसानउद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद के जज जस्टिस मनोज मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट के जज बनाए जाने की अनुशंसा की गई है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें