Live

पटना में इनकम टैक्स का छापा

गब्बू सिंह के घर और ऑफिस पर जारी है छापेमारी अभियान

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- राजधानी पटना में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि लगभग 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी चल रही है। ताजा अपडेट के अनुसार जो सूचना प्राप्त हो रही है उसके अनुसार गब्बू सिंह के रिश्तेदार अरविंद सिंह, जो उनके बिजनेस पार्टनर भी हैं उनके यहां भी पटेल नगर में छापेमारी चल रही है। घर के लोगों ने बताया कि इनकम टैक्स के अधिकारी लगातार कागज की छानबीन कर रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं।

आइए आपको हम बताते हैं कि इनकम टैक्स वालों ने कहां—कहां पर छापा मारा है। गब्बू सिंह का कार्यालय पटना में बोरिंग रोड में कवि रमन पथ मोड़ पर है। इसके अलावे राजीव नगर और पटेल नगर में भी छापेमारी चल रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कई स्टाफ के घर पर रेड मारा गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें