Live

मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा

पटना में तीन युवक की गंगा में डूबकर मौत

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- मूर्ति विसर्जन के दौरान पटना सिटी में एक बड़ा हादसा हुआ ह। मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। मामला नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर घाट की है। जहां पर नंदलाल छपरा से मूर्ति विसर्जन के लिए करीब 30 से 40 लोग एक साथ चले थे और नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर घाट पर मूर्ति विसर्जन करने के लिए गाड़ियों के साथ पहुंचे थे। जैसे ही माता की मूर्ति को लेकर सभी लोग गंगा की गहराई में उतरे ठीक वैसे ही तीन युवक गंगा की गहराई में डूब गए जिसके बाद उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।


आनन-फानन में नदी थाना को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद नदी थाना की पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की सहायता से उन तीनों युवकों को खोज निकाला। जिसके बाद मृत युवकों के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस घटनास्थल पर अभी भी कैंप कर रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें