Live

मनहूस खबर

मकर संक्रान्ति में दही-चूड़ा खाने जा रहे बाइक सवार के साथ PATNA के मोकामा में हो गया हादसा

A
Arun Chourasiaलेखक

Patna:-बड़ी खबर पटना को मोकामा बाइपास से है जहां घने कोहरे की वजह से दोनो लोगों को जान गंवानी पड़ी।

दरअसल घने कोहरे की वजह से बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.ये बाइक सवार पटना से खगड़िया जा रहे थे.मृतक रोहित और राहुल पटना के के अगम कुंआ के रहनेवालें हैं.

घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।वहीं पुलिस ने दोनो को मोकामा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंची पर डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और संबंधित परिवार को सूचित कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बिहार मे घना कोहरा छा रहा है है जिसकी वजह से सड़क की विजिबलिटी काफी कम हो जा रही है और इसका असर है कि सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही है।इस दुर्घटना में भी दो युवक असमय ही काल के गाल में समा गए

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें