आर्मी में बिहार के 293 जवानों ने दिया योगदान
शपथ लेकर कहा—मर जाएंगे पर देश की रक्षा करते रहेंगे
PATNA- राजधानी पटना के दानापुर रेजिमेंटल सेंटर के अखौरा ग्राउंड में आर्मी कसम परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीधी भर्ती में सेलेक्ट हुए 180 और 181 बैच के रंगरूटों को धर्म और देश सेवा की शपथ दिलाई गई। कुल 293 रंगरूटों को आर्मी में 90 दिनों की ट्रेनिंग के बाद आज शामिल किया गया है। अब इन जवानों को देश की सेवा के लिए बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा।
ताजा अपडेट के अनुसार लखनऊ से आए जीओसी मेजर जनरल जय सिंह बैंसल ने रंगरूटों को धर्म ग्रंथ को सामने शपथ दिलाया। इन लोगों ने वचन दिया है कि मरते दम तक देश की सेवा करेंगे और जरूरत पड़ी तो जान भी दे देंगे। मेजर जनरल जयकुमार बैंसल ने कहा कि आज से आप सेना में जा रहे हैं और आज से नाम, नमक और निशान के लिए काम करेंगे। आप लोगों को देश की रक्षा करनी है।
वहीं अग्निपथ के विरोध में हो रहे धरना—प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि सेना में बहाली का यह अंतिम दौर नहीं है। आगे भी बहाली होगी। अभी के बहाली में और अग्निवीरों की बहाली में कोई अंतर नहीं है। इसी तरह की ट्रेनिंग उनको भी दी जाएगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।