Live

पर्व को लेकर लोगों में उत्साह

इमाम हुसैन की याद में शहर में सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के तत्वावधान में मुहर्रम का निकला भव्य जुलूस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला: मुहर्रम को लेकर शहर में मंगलवार को दोपहर में इमाम हुसैन कि याद में भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस में 2 दर्जन से अधिक की संख्या में अखाड़ा के लोग शामिल हुए. सभी लोगों ने करतब दिखाते हुए इमाम हुसैन की याद में विभिन्न अखाड़ा के द्वारा ताजिया निकाला गया था जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा.

मुहर्रम का जुलूस गुमला के विभिन्न मार्गों से निकला जो टावर चौक पहुंची. इसके बाद जुलूस मुख्य मार्ग से होकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करेगी. जुलूस को लेकर गुमला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं . वहीं शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है. मुहर्रम को लेकर छोटे-छोटे बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें