Live

परिवार में मातम

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत, पुत्र गंभीर रुप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा: खबर है कोडरमा की जहां नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवादा चौक के पास बीती रात बस की चपेट में आने से बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व बस को जब्त कर लिया है.



बताया जा रहा है कि मृतक मंजूर अपने घर गिरिडीह के बलहरा से अपनी पत्नी मुनिया व 8 वर्षीय बेटे सुहैल के साथ मोटरसाइकिल से तिलैया जा रहा था. इसी दौरान नवादा चौक के पास सामने से आ रही बस ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई. वहीं पुत्र इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया.


इधर घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व बस को जब्त कर लिया है और उसे थाना ले आयी है. इधर घटना के बाद से मृतक के घर मातम छा गया और उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें