Live

परिवार में मातम

आरपीएफ जवान की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : खबर है धनबाद की जहां धनबाद रेलमंडल अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो स्टेशन के पास बीती देर रात डयूटी के दौरान आरपीएफ जवान की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्मार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है.

बताया जाता है कि गोमो आरपीएफ पोस्ट में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत53वर्षीय जितेंद्र कुमार रात12बजे से पीडब्लूआई ऑफिस के समीप डाउन लाइन के नजदीक ड्यूटी में तैनात थे.इसी दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. शव का क्षत विक्षत भाग रेल पटरी पर पसरा था.

जितेंद्र कुमार का हजारीबाग रोड स्टेशन से गोमो आरपीएफ पोस्ट में करीब तीन वर्ष पूर्व ट्रांसफर हुआ था. वह बिहार के नवादा जिला के कावेकोठी थाना क्षेत्र के मंझिला,सलइयां के रहने वाले थे. उनके दो पुत्र और एक पुत्री है. उनके निधन पर आरपीएफ और जीआरपी में शोक की लहर है. वहीं उनकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. जीआरपी द्वारा कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्मार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें