Live

परिवार में मातम

चाईबासा में नदी में डूबने से एक शख्स की मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से जहां सारंडा से गुजरने वाली कोयना नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. घटना के बाद परिजनों ने शोक की लहर है. आज गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.


बताया जा रहा है कि कोयना नदी में डूबने से जोजोगुटू गांव निवासी बुधराम देवगम की मौत हो गई. घटना के संबंध में गांव के मुंडा कानूराम देवगम ने बताया कि मृतक गांव से छोटानागरा किसी कार्य से गया था. अपने गांव लौटने के क्रम में वह मुख्य सड़क मार्ग के बजाय शॉर्टकट रास्ता अपनाया. छोटानागरा शिव मंदिर के समीप कोयना नदी को वह पार कर रहा था, तभी पैर फिसलने की वजह से बुधराम पानी में डूब गया. घर वाले काफी खोजबीन किये, लेकिन उसका पता नहीं चला. घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसका शव पानी में मिला. आज मृतक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें