Live

परिवार में मातम

गुमला में वज्रपात की चपेट में आने से किशोर की मौत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला: बड़ी खबरगुमला से है जहां बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई. घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार तेतरडीह निवासी मिथलेश गोप के 12 वर्षीय पुत्र अजीत गोप बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे छुप गये. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ जाने से वहीं अचानक वह मूर्च्छित होकर गिर गया. इसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. किशोर की मौत से परिजनों में शोक है. घर परिवार के लोगों का रो-रोककर बुरा हाल है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें