Live

परिजनों में मातम

पाकुड़ में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, घटना से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से जहां मालपहाडी ओपी थाना क्षेत्र के मालपहाड़ी-पाकुड़ रोड पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हो गई. वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. घटना के बाद परिजनों ने पाकुड-हिरणपुर पथ को जाम कर दिया था. पुलिस के समझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया


घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि मालपहाड़ी ओपी थाना अंतर्गत मालपहाड़ी-पाकुड़ सड़क पर दो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे और वहां से गुजरने वाले कुछ लोगों ने इसकी सूचना संबंधित थाना को दिया और थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर देखा कि एक युवक की मौत हो गई है. जबकि दूसरे की सांस चल रही है. पुलिस ने तुरंत दोनों को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा जहाँ घायल युवक की भी मौत हो गई. मृतक सुदेश घोष नगर थाना क्षेत्र के राजापाड़ा मुहल्ले के एवं रणजीत देवनाथ नगर थाना के तातीपारा मुहल्ले के रहने वाले थे. पुलिस ने तुरंत उसके परिजनों को इसकी सूचना दी..खबर मिलते ही दोनों के परिजन पहुंचे और पुलिस को बताया कि यह दुर्घटना नहीं हत्या है.


युवक के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक अपने रिश्तेदार से मिलकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे और मालपहाड़ी सड़क के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क के किनारे कुछ भैंस बंधा हुआ था और संभवत: मोटरसाइकिल भैंस से टकराई होगी और भैंस मालिक से कहा सुनी हुई होगी और भैंस के मालिक के द्वारा दोनों की हत्या कर दी गई होगी.


मामले को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी सतेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना लग रही है लेकिन परिजनों का आरोप है कि युवकों की हत्या हुई है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की छानबीन किया जाएगा... थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के शक के आधार पर एक व्यक्ति को थाने में लाकर पूछताछ किया गया है और उसक बाद उसे छोड़ दिया गया है...फिलहाल दोनों युवकों के परिजनों में शोक की लहर देखी जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें