परिजनों में मातम
वज्रपात की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत
लातेहार : खबर है लातेहार की जहां सदर थाना क्षेत्र में कल शाम वज्रपात होने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक धनकारा टोला बकसा ढोढा निवासी बताया जाता है. घटना के बाद पुलिस गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट चुकी है.
बताया जा रहा है कि छतवाकरम मैदान में फुटबॉल मैच देखने के दौरान तेज गर्जन के साथ बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए बच्चे मतीस महुआ पेड़ के नीचे खड़ा हो गया. इस दौरान हुई वज्रपात की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इधर घटना की सूचना के साथ ही परिजनों में चीख पुकार मच गया.
वहीं सूचना के साथ स्थानीय पुलिस गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई शुरु कर दी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।