Hindi News / नदी में डूबने से 2 बच्चे की मौत, घटना से सनसनी

परिजनों में मातम : नदी में डूबने से 2 बच्चे की मौत, घटना से सनसनी

Edited By:  |
parijano mai maatam

सिमडेगा: बड़ी खबर सिमडेगा से जहांथाना क्षेत्र के सेवई में नहाने के क्रम में डूबने से 2 बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया.

बताया जा रहा है कि सिमडेगा थाना क्षेत्र के सेवई में कोतरी नदी में 9 वर्षीय आर्यन टोप्पो और 8 वर्षीय रोहन नायक नहाने गए थे. दोनों बच्चे गहरे पानी में चल गए जिससे ये हादसा हो गया. घटना के बाद दोनों बच्चों को ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.