Live

BREAKING

पप्पू यादव का बीमा भारती को खुला समर्थन, कहा : अपनी बेटी को विजयी बनाए रुपौली की जनता, गलतियों को करें माफ

P
Prasoon Pandeyलेखक

PURNIA : पूर्णिया के रूपौली विधानसभा उपचुनाव में सांसद पप्पू यादव ने खुलकर आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती का समर्थन करने का एलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव और बीमा भारती आमने-सामने चुनाव लड़ रहे थे। दोनों एक-दूसरे पर जमकर कटाक्ष कर रहे थे लेकिन आज पप्पू यादव ने खुला समर्थन देने की घोषणा कर दी।

पप्पू यादव का बीमा भारती को खुला समर्थन

रूपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए बीमा भारती का समर्थन करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि रुपौली की जनता अपनी बेटी को जिताये। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की गलती भी हुई होगी तो उसको क्षमा करेंगे। चुनाव के बाद पप्पू यादव रूपौली का विकास करेगा।

'कांग्रेस की आइडियोलॉजी के साथ'

इसके साथ ही सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वह कांग्रेस की आइडियोलॉजी के साथ हमेशा रहे हैं और आगे भी रहेंगे। कांग्रेस का जिसका समर्थन होगा, वह भी उसी को समर्थन करेंगे। गौरतलब है कि आज रूपौली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आरजेडी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके ठीक पहले पप्पू यादव का बीमा भारती को खुला समर्थन राजनीति में काफी कुछ कह रहा है।

दरअसल, बीते 30 जून को बीमा भारती ने सांसद पप्पू यादव से मुलाकात की थी और उनसे समर्थन मांगा था। तभी पप्पू यादव ने बीमा भारती को समर्थन का संकेत दिया था लेकिन आज उन्होंने इसका खुला एलान कर दिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें