Live

Pappu Yadav

पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया कॉल, जांच में जुटी पुलिस

P
Prasoon Pandeyलेखक

PURNIA :पूर्णिया सांसद पप्पू यादव इन दिनों झारखंड चुनाव में हेमंत सोरेन के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन इस बीच उनको अलग-अलग जगह से लगातार जान मारने की धमकी भी मिल रही है। बड़ी बात ये है कि इस बार पाकिस्तान से धमकी मिली है।

यह धमकी मोबाइल ऑडियो कॉलिंग के माध्यम से दी गई है। 3 मिनट 57 सेकंड के ऑडियो में बार-बार पाकिस्तान से फोन करने की बात कही जा रही है और पिछले दिनों नेपाल से फोन कर समझाने की बात भी इस ऑडियो कॉलिंग में कहीं जा रही है। ऑडियो कॉलिंग करने वाला शख्स बता रहा है कि गोल्डी भाई ने फोन करने के लिए उसे कहा है और कल भी उनके द्वारा फोन किया गया लेकिन पप्पू यादव ने फोन रिसीव नहीं किया।

इस ऑडियो कॉलिंग में बार-बार पप्पू यादव को माफी मांगने की बात कही जा रही है। वहीं, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 24 दिसंबर उनके जन्मदिन से पहले मारने की बात कह रहा है। इस बाबत पप्पू यादव ने अपना एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि बीजेपी के लोग उन्हें जान से मरवाना चाहते हैं। ऑडियो फोन करने वाले मर्यादा के हद को पार कर रहे हैं, जो मेरा संस्कार नहीं है।

कुछ लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी बार-बार परिवार की चर्चा करता है, उसे जितनी रेकी करना है..कर ले लेकिन परिवार की बात ना करें। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई मेरे विचारधारा से है, सरकार के सिस्टम से है तो वह हमें मरवाए लेकिन जब परिवार की चर्चा होगी तो उसके रास्ते अलग होंगे। उन्होंने कहा कि कल जो ऑडियो धमकी में आया है, उसे सरकार को भेज दिया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें