पप्पू यादव की मां का फूटा गुस्सा : प्रशासन पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप,कहा-सांसद के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं
पूर्णिया:निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद जहां एक तरफ उनके समर्थक मशाल जुलूस निकालकर गिरफ्तारी का विरोध कर रहे. वहीं, पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने को लेकर संसद की मां शांति प्रिया ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को पुलिस प्रशासन परेशान कर रही है. उन्होंने कहा कि नीट छात्रा की मौत मामले में सांसद द्वारा सवाल उठाए जाने पर प्रशासन तंग कर रहा है. जबकि, सांसद का स्वास्थ्य भी खराब है. उच्च रक्तचाप, सुगर और पैर में परेशानी है.
पप्पू यादव की मां नेबताया कि पप्पू यादव हमेशा लोगों के हित में कार्य करते हैं. वे गरीबों की आवाज हैं लेकिन, उन्हें बेदवजह परेशान किया जा रहा है. वे दिल्ली से पटना कोर्ट के निर्देश पर ही आए थे. लेकिन. बिना मौका दिए रात के अंधेरे में पुलिस ने सादे लिवास में उन्हें गिरफ्तार कर ले गई. एक चुने हुए मेंबर ऑफ पार्लियामेंट के साथ इस तरह का व्यवहार सही नहीं है. बिहार में इतनी घटनाएं होती हैं. प्रशासन वहां तो कुछ नहीं कर पा रही लेकिन, एक सांसद के साथ ऐसा व्यवहार करना उचित नहीं है.