Live

एक्शन में नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव

रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं को लेकर डीआरएम से की बात

P
Prasoon Pandeyलेखक

PURNIA : पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव एक्शन में आ गये हैं। नये सांसद चुने जाने के बाद वे एक्टिव मोड में आते हुए लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। वे कभी प्रखंड कार्यालय पहुंच जा रहे हैं और वहां अधिकारियों को दलाल मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यालय की हिदायत दे रहे हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि वक्त पर गरीबों का काम होना चाहिए।

इसके साथ ही पप्पू यादव कभी सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करते दिखते हैं। वे अस्पताल के अंदर पहुंचकर मरीजों की मिजाजपुर्सी करते हैं और फिर उनका हालचाल लेते हुए सुविधाओं का जायजा लेते हैं। इसी क्रम में आज वो एकबार फिर पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पहुंचे और यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने स्टेशन मास्टर को भी समझाया कि जल्द ही पूरे स्टेशन को गंदगी मुक्त कीजिए। इसके साथ ही टिकट काउंटर बढ़ाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि डीआरएम समस्तीपुर से यात्री सुविधाओं पर बात हुई है। जल्द ही पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा।

सांसद ने कहा कि जो काम 24 वर्ष पूर्व हमने किया था, उतना ही काम होकर रुक गया है। उन्होंने 24 वर्ष पूर्व लिखे पत्र को भी मीडिया के सामने रखा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें