Live

Bihar Politics

सहरसा को बाढ़ग्रस्त जिला घोषित करने की पप्पू यादव ने कर दी मांग, प्रशांत किशोर पर साधा निशाना

P
Prasoon Pandeyलेखक

SAHARSA :पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित किया। सांसद पप्पू यादव ने कहा हम पिछले कई दिनों से सहरसा, दरभंगा, सुपौल जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। हर जगह के बाढ़ पीड़ितों तक सरकारी मदद पहुंचाने में सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह फेल है।

बाढ़ पीड़ितों के बीच सांसद पप्पू यादव

इसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि तटबंध के भीतर लोगों का घर-बार कोसी में डूब गया। सारा सामान बह गया। लाखों की फसल क्षतिग्रस्त हो गयी। लोग दाने-दाने के लिए तरस रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन उन तक सूखा राशन उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं इसलिए बाढ़ पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सभी विस्थापित परिवारों को घर बनाने के लिए दो-दो लाख रुपये उनके खाता में उपलब्ध कराएं। फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा बाढ़ पीड़ितों को दिया जाए और सहरसा को बाढ़ग्रस्त जिला घोषित किया जाए। बिहार सरकार से इसकी मैं मांग करता हूं।

प्रशांत किशोर पर साधा निशाना

इसके अलावा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जितने चोर उचक्के और भूमाफिया थे, पार्टी गठन के दौरान वह सभी लोग मंच पर नजर आए। जिन लोगों को किसी पार्टी ने तवज्जो नहीं दिया, वैसे सारे लोग प्रशांत किशोर के साथ मंच पर मौजूद थे। नीतीश सरकार के कैबिनेट में दो वर्ष के लिए उन्हें योजना मंत्री बनाया गया था। मंत्री थे बिहार के और काम कर रहे थे आंध्र प्रदेश में तो इसका यही हाल है।

उन्होंने कहा कि बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। ना इनकी मंशा साफ है और न नीयत साफ है। सिर्फ और सिर्फ लोगों को बरगलाने और गुमराह करने में लगे हुए हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें