पंचायत चुनाव में बड़े-बड़े दिग्गज धाराशायी
जद यू सांसद महाबली सिंह के बेटे और पूर्व खनन मंत्री बृज किशोर बिंद के बेटे को जनता ने सिखाया सबक
बेगूसराय में दिग्गज रतन सिंह को एक नये युवक ने दी चुनावी मात,
प्रख्यात साहित्यकार फणिश्वर नाथ रेण की बहु वीणा राय भी चुनाव हारी तो शिवहर की अनुष्का बनी सबसे कम उम्र की मुखिया
PATNA:-बिहार में पंचायत चुनाव के 7 वें चरण के चुनाव परिणाम ने कई राजनीतिक दिग्गजो को अपने हैसियत का अहसास करा दिया है.इस चुनाव में जहां जनता ने अधिकांश पुराने जन प्रतिनिधियो को धूल चटाया है तो दूसरी और खानदानी राजनीति करने वालो के युवराजो को भी राजनीति में नो इंट्री का बोर्ड लगा दिया है.
पंचायत चुनाव के सांतवें चरण में काराकाट से जद यू सांसद महाबली सिंह के बेटे धर्मेन्द्र सिंह को भगवान पुर पंचायत की जनता ने मुखिया बनने से रोक दिया है और वे बुरी तरह चुनाव हार गये है. जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खनन मंत्री बृज किशोर बिंद के भाई लालबहादुर बिंद मेकरम पंचायत से मुखिया का चुनाव हार गये हैं. वही तीसरी कसम और परती परि कथा के रचनाकार प्रख्यात साहित्यकार स्व फणिश्वर नाथ रेणु की बहु और पूर्व विधायक पद्म पराग वेणु की पत्नी वीणा राय चुनाव हार गयी और वह तीसरे नंबर पर रही.
बेगूसराय जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रतन सिंह चुनाव हार गये है और उन्हें सी पी आई समर्थित चंदन कुमार सिंह ने पराजित कर दिया है. जबकि बेगूसराय जिला परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष रवीन्द्र चौधरी भी चुनाव हार गये है उन्हें पुष्पा कुमारी ने चुनावी मात दी है.
हालांकि चुनाव में कुछ राजनीतिक दिग्गजो के भाग्य का पिटारा भी जनता ने खोल दिया है. बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिंहा का भगीना हिमांशु कुमार की पत्नी चुनचुन देवी लखीसराय से जिला परिषद का चुनाव जीत गयी है तो जद यू सांसद दिनेश चंद्र यादव के भाई रमेश यादव सहरसा के बनमा इटारी से पंचायत समिति का चुनाव जीत गये है.
पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने नये चेहरे को भी काफी तवज्जो दी है. शिवहर जिले के कुशहर पंचायत से मुखिया का चुनाव जीतने वाली अनुष्का सूबे में सबसे कम उम्र की मुखिया बनी है तो फुलवारी के नोहसा पंचायत से मुखिया जीतने वाली गुलफशां परवीन ने चुनाव में नामाकन से ठीक पहले निकाह किया था और अब चुनाव जीतने के बाद वह वलीमा की तैयारी कर रही है.वहीं गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड की बनकटा पंचायत से 15 दिन पहले शादी कर ससुराल पहुंची नीरा देवी मुखिया बन गयी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।