Live

पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव

आखिरी दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने लगाए 'अमर रहे' के नारे

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के निगमबोध घाट में राजू का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मौके पर परिवारवालों, दोस्तों और प्रशंसकों ने नम आंखों से विदाई दी। वहीँ कुछ लोगों ने भावुक मन से राजू अमर रहे...के नारे भी लगाए।

बता दें कि राजू श्रीवास्तव को उनके भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी लोगों ने नम आँखों से कॉमेडियन को आखिरी विदाई दी है। वहीं उनके फैंस ‘जब तक सूरज चांद रहेगा…राजू श्रीवास्तव का याद रहेगा…के नारे लगाते रहे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें