Live

पलामू में रामनवमी को लेकर निकला फ्लैग मार्च

रामनवमी जुलूस पर ड्रोन से नजर रखेगी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : रामनवमी का त्योहार शांति और सद्भाव से मनाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक रामनवमी पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जा रही है.

जिला प्रशासन और पुलिस ने किसी भी उपद्रव को रोकने के लिए सोमवार को शाम में फ्लैग मार्च निकाला. यह फ्लैग मार्च शहर थाना से शुरू होकर बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः शहर थाना आकर समाप्त हुआ. फ्लैग मार्च में डीसी शाशिरंजन, एसपी रीष्मा रमेशन, डीडीसी रवि आनंद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, सदर एसडीओ अनुराग तिवारी समेत जिले के कई आला अधिकारी शामिल हुए.

पलामू एसपी ने बताया कि जिले के पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है. सुरक्षा के लिहाज से जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालयों में भी सभी प्रमुख चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. वहीं कई जगहों पर जिला प्रशासन की ओर से ड्रोन से निगरानी रखने की तैयारी की गई है. वहीं प्रखंड मुख्यालयों में भी जुलूस का वीडियोग्राफी करने की व्यवस्था की गई है. रामनवमी को लेकर 16 अप्रैल को मंगलवारी जुलूस निकाला जाएगा. वहीं 17 को रामनवमी का मुख्य जुलूस निकाला जाएगा. वहीं बिजली विभाग की ओर से जुलूस के समय को देखते हुए और प्रशासन के निर्देशानुसार जुलूस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें