Live

पलामू में पूजा हत्या मामले का उद्भेदन

पुलिस ने 4 आरोपी युवकों को हथियार के साथ दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू:बड़ी खबर पलामू से है जहां हुसैनाबाद में कुछ दिन पूर्व पूजा कुमारी उर्फ सावित्री की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकड़े गये आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक खोखा और 10 हजार रुपये कैश जब्त किया गया है.

मामले में पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने प्रेसवार्ता में बताया कि पूजा की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है. प्रेमी ने शूटर को हत्या के लिए ₹60 हजार की सुपारी दी थी. एसपी ने हत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग बताया है. उन्होंने बताया कि संदीप सिंह नामक आरोपी के साथ मृतका का प्रेम प्रसंग था. पुलिस ने हत्या में शामिल एक देसी कट्टा व एक खोखा भी बरामद किया है और उनके पास से ₹10 हजार रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं.

पलामू से नीतेश कुमार की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें