Live

पलामू में मानवता शर्मसार

MMCH अस्पताल परिसर में नवजात का शव बरामद, घटना से लोग आहत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहां मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल कैंपस में सोमवार को एक नवजात का शव मिला है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी है.

बताया जा रहा है जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर स्थित पर्ची काउंटर के पास सोमवार को एक मृत नवजात बच्चे फेंका हुआ पाया गया है. नवजात का शव फेंके जाने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. इस तरह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से लोग आहत हैं. इससे साफ पता चलता है कि किसी ने रात के अंधेरे में मृत बच्चा को अस्पताल परिसर में फेंक दिया है. और चुपके से भाग निकला है. इस संबंध में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. कुछ लोगों ने बताया कि अस्पताल में फेंके गए बच्चे को कुत्ता ने अपना शिकार बना लिया था. वहीं लोगों का कहना है कि इस घटना की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें