पलामू में अपराधियों ने 2 वाहनों को फूंका
लेवी की मांग को लेकर घटना स्थल पर छोड़ा पर्चा, पुलिस जांच में जुटी
पलामू : बड़ी खबर पलामू से जहां अज्ञात लोगों ने विश्रामपुर थाना क्षेत्र के खूंटी स्रोत नदी पर पुलिया निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर और बाइक में आग लगा दी. अपराधियों ने घटना स्थल पर पर्चा छोड़कर लेवी की मांग की है.
दरअसल विश्रामपुर थाना क्षेत्र के खूंटी स्रोत नदी में पुलिया का निर्माण कार्य हो रहा है. मां छिन्नमस्तिका कंस्ट्रक्शन द्वारा पुलिया का निर्माण कार्य हो रहा है. पूर्व में भी कंपनी के लोगों से टीएसपीसी नक्सली संगठन के नाम पर पैसे की मांग की गई थी. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि टीएसपीसी के नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है या नहीं. इधर मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सुरजीत कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।